पत्रकारों के हित एंव मान सम्मान के लिए सदैव हूं समर्पित - जिलाध्यक्ष

पत्रकारों के हित एंव मान सम्मान के लिए सदैव हूं समर्पित – जिलाध्यक्ष

प्रतापगढ़, पत्रकार एसोसिएशन प्रयागराज उ.प्र. के प्रांतीय संरक्षक कमलाकर सिंह, प्रांतीय महामंत्री अशोक पाठक, प्रांतीय संयोजक पीसी पांडेय के सहमति पर प्रतापगढ़ मे पत्रकार अभिषेक शर्मा को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया ।‌मनोनयन के पश्चात एक बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने मौजूद जनपद के सभी तहसील अध्यक्षों एंव पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि आपके सुरक्षा एंव मान – सम्मान के प्रति सदैव संकल्पित हूं । मै आपको भरोसा दिलाता हूं कि आप पर किसी भी प्रकार की आंच नही आने पाएगी ।आगे उन्होने कहा कि आप लोग जिस बेबाकी ‌से निस्वार्थ भाव से समाज हित मे खबरों के प्रकाशन मे कार्य कर रहे हैं वह काबिले तारीफ है ।आप बिना किसी डर व संशय के बेबाक लेखनी से समाज हित मे कार्य करते रहें। पत्रकार एसोसिएशन प्रयागराज उ.प्र.आपके साथ सदैव खड़ा रहेगा ।आए दिन पत्रकारों को शासन – प्रशासन व राजनेताओं द्वारा प्रताड़ित किया जाता है, ऐसे पत्रकारों को एक उचित संगठन की जरूरत है और पत्रकार एसोसिएशन प्रयागराज वह मंच है जहां पत्रकारों की बात को आगे पहुंचाया जाएगा ।आगे उन्होने कहा कि मैं युवा हूं और युवाओं के अंदर संघर्ष करने की क्षमता होती है जो शासन प्रशासन को आपके मुद्दों पर सोचने को मजबूर कर देती है उन्होंने कहा कि जब तक मेरे शरीर में प्राण है और शरीर में रक्त की बूंदें हैं तब तक मैं पत्रकारों के हित के लिए लड़ने को तैयार हूं ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads