प्रियंका के खण्ड शिक्षा अधिकारी बनने पर हर्ष की लहर

प्रियंका के खण्ड शिक्षा अधिकारी बनने पर हर्ष की लहर

प्रतापगढ़, लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित खण्ड शिक्षा अधिकारी की परीक्षा मे शीतलमऊ की रहने वाली प्रियंका सिंह का चयन हुआ है। प्रियंका वर्तमान मे संतकबीर नगर के खलीलाबाद मे प्राथमिक शिक्षिका के रूप मे तैनात है। प्रियंका के पति धीरेन्द्र सिंह बस्ती मे बडौदा बैंक की एक शाखा मे मैनेजर है। खण्ड शिक्षा अधिकारी की परीक्षा मे एक सौ उन्तीसंवीं रैंक पाने वाली प्रियंका के चयनित होने पर क्षेत्र मे हर्ष का माहौल है। प्रियंका व्यापारी नेता डीपी सिंह के छोटे भाई की पत्नी है। उनके चयन पर जीतेन्द्र सिंह, मनीष सिंह, अधिवक्ता विकास मिश्र, शैलेन्द्र मिश्र, चंदन कौशल, रमेश कौशल, देवानंद मिश्र आदि ने प्रसन्नता जताई है। क्षेत्रीय लोगों का प्रियंका के परिजनों को बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads