स्कूलों की रौनक लौटी, कक्षाएं हुईं गुलजार

स्कूलों की रौनक लौटी, कक्षाएं हुईं गुलजार

प्रतापगढ़, शासन के निर्देश पर कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करते हुए आज से बेसिक शिक्षा के विद्यालयों को पुन: खोला गया है तो मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह में विद्यालय परिसर एवं सभी कक्षाओं के फर्नीचर, उपकरण,स्टेशनरी, भंडारणकक्ष, पानी की टंकी, किचन, बाथरूम, प्रयोगशाला, लाइब्रेरी आदि की सफाई कर विसंक्रमित किया गया।विद्यालय में हाथ धोने की सुविधा क्रियाशील की गई ।डिजिटल थर्मामीटर,सैनिटाइजर ,साबुन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित किया गया। प्रधानाध्यापक द्वारा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा स्टाफ से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक मेडिकल सपोर्ट भी सुनिश्चित किया गया। शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक कक्षाओं के लिए सप्ताह में 2 दिन निर्धारित किया गया है। कक्षा 6 के लिए सोमवार, बृहस्पतिवार, कक्षा 7 के लिए मंगलवार, शुक्रवार तथा कक्षा 8 के लिए बुधवार और शनिवार शिक्षण कार्य हेतु सुनिश्चित किया गया है। पूर्व सूचना के अनुसार आज जब स्कूल खुले तो बच्चे भी पूरी तैयारी से आये और सावधानी से शिक्षकों के निर्देशों का पालन करते दिखे।हालांकि आज केवल कक्षा छः के बच्चों को आना था लेकिन बड़े उत्साह के साथ विद्यालय के अधिकांश छात्र,छात्राएँ उपस्थित हुए।क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनेहुँ,सरायदेवराय,पुरेसुखदेव,मिश्रपुर,जगदीशपुर,बछुआ सहित सभी विद्यालयों में उपस्थिति सामान्य रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads