पत्रकार प्रेस परिषद के प्रदेश अध्यक्ष आसिफ अली के प्रयाग आगमन पर पत्रकारों ने किया स्वागत

उत्तर प्रदेश प्रयागराज पत्रकार प्रेस परिषद के प्रदेश अध्यक्ष आज दिल्ली से चलकर प्रयागराज पहुंचे जहां पत्रकारों ने उनका स्वागत किया!

30 जनवरी को भदोही सड़क हादसे में मारे गए पत्रकार जय शंकर दुबे के आवास जंगीगंज पहुंचकर परिजनों से की मुलाकात

वही आपको बता दें पत्रकार प्रेस परिषद के प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली से चलकर आज सुबह 7:00 बजे प्रयागराज पहुंचे यहां पत्रकार प्रेस परिषद के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया सरकार प्रेस परिषद के पूर्वांचल प्रभारी डीके मिश्रा भी रहे मौजूद! प्रदेश अध्यक्ष काफिला प्रयागराज से चलकर राज्य मार्ग द्वारा जंगीगंज पहुंचा जहां 30 जनवरी को भदोही सड़क हादसे में मारे गए पत्रकार जय शंकर दुबे के आवास पर पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष ने पुष्पांजलि अर्पित की और परिवार को आश्वासन दिया कि आखिरी सांस तक पूरा पत्रकार प्रेस परिषद आप के साथ है।जल्दी ही माननीय मुख्यमंत्री जी मिल कर परिवार को आर्थिक सहायता और परिवार के किसी एक सदस्य के लिये सरकारी नौकरी की मांग करेगे।और प्रशासनिक कार्यवाही मे अगर हिलाहलवाली होती हैं तो परिषद धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य होंगा।इसी कड़ी मे विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी भी उपस्थित हो श्रद्धा सुमन अर्पित किया।पत्रकार प्रेस परिषद के पूर्वांचल प्रभारी डी.के.मिश्र भदोही अध्यक्ष जयशंकर यादव प्रयाग राज सचिव व वाराणसी जिलाध्यक्ष, चंदौली जिलाध्यक्ष और बहुत से पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads