मधुकर जी महाराज द्वारा सम्मानित हुए जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज
पट्टी, प्रतापगढ़, पट्टी तहसील क्षेत्र के रामपुर खागल में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान शीतला सहाय धर्मा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी एवं अध्यक्ष तथा मधुकर संगीत महाविद्यालय के संस्थापक आस्था चैनल एवं संस्कृति विभाग उ० प्र० के प्रख्यात गायक विनय प्रिय त्रिपाठी मधुकर महाराज द्वारा धर्म चक्रवर्ती श्री तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज एवं उनके उत्तराधिकारी आचार्य रामचन्द्र दास जय महाराज का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम एवं कोरोना योद्धा अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री, राज्य मंत्री डॉ महेंद्र सिंह , कुलपति डॉ योगेश चन्द्र दूबे , युवा भाजपा नेता राजीव प्रताप सिंह नंदन ,ब्लाक प्रमुख राकेश सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी मूलचंद मिश्रा, समाजसेवी प्रधान रमाकांत मिश्र, मुम्बई हाईकोर्ट के अधिवक्ता धीरेन्द्र पांडेय, वरिष्ठ समाजसेवी मनोज पाण्डेय,युवा समाजसेवी रीतेश दूबे, संगीतकार विशेष नारायण व डॉ गोपाल मिश्र, पूर्व वरिष्ठ शाखा प्रबंधक विजय नारायण पाण्डेय, जयनारायण पांडेय, सुरेश कुमार सिंह तथा युवा समाजसेवी नरेंद्र पांडेय, आचार्य सौरभ ओझा, पत्रकार संजय तिवारी, युवा नेता अभिशेक पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे