सरकार के दिशा निर्देश का पालन करते हुए खोले गए विद्यालय
शेष नारायण यादव ( अजय ) संवाददाता
लक्ष्मणपुर, प्रतापगढ़,।सरकार के दिशा निर्देश पर कोविड 19 से बचाव के लिए डब्लू एच ओ व भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करते हुए विद्यालय खुले । लक्ष्मणपुर पूर्व माध्यमिक एंव सगरासुन्दरपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय मे छात्र – छात्राओं ने सोशल डिस्टेन्सिंग आदि का पालन करते हुए ग्रहण की शिक्षा । लक्ष्मणपुर प्रधानाचार्य रामदीन गुप्ता, निधि शुक्ला, कुलदीप शुक्ल, उमेश पाल, अभिषेक शर्मा, लालती, सीमा, मोहिनी, आदि शिक्षक एंव शिक्षिकाएं मौजूद रहीं । इसके अलांवा पूर्व माध्यमिक विद्यालय सगरासुन्दरपुर मे प्रधानाध्यापक अरुण श्रीवास्तव, जयसिंह, शरद त्रिपाठी, दिलीप मौर्य, अश्वनी कुमार, मदन लाल, गीता देवी, शोभा देवी, देवकली, आदि शिक्षक एंव शिक्षिकाएं मौजूद रही ।