मऊआइमा समाज कल्याण विभाग द्वारा विधवा महिलाओं को कंबल वितरण किया गया.
प्रयागराज मऊआइमा महारौडा ग्राम सभा में सर्वोदय समाज कल्याण विभाग द्वारा विधवा व असहाय महिलाओं को कंबल वितरण किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीजेपी नेता मऊआइमा ब्लाक प्रमुख सुधीर मौर्या रहे मौजूद. जहां हर जरूरतमंद विधवा असहाय महिलाओं को कड़ाके की ठंड के बीच कंबल वितरण किया गया. वही ब्लाक प्रमुख सुधीर मौर्य ने कहां कंबल वितरण के दौरान माता जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ संस्था द्वारा चलाया जा रहा यह कार्य बहुत ही सराहनीय है और ऐसे ही समाज के हितों के लिए आप कार्य करते रहिए भविष्य में जो भी सहयोग की जरूरत होगी मैं हमेशा तत्पर आपकी संस्था के साथ खड़ा रहूंगा और लोगों की सेवा करता रहूंगा इस मौके पर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख मऊआइमा सुधीर मौर्य हरीश मौर्य पूर्व प्रधान बजरंगी मौर्य ऋषि कुमार प्रजापति कल्याण रोहित एवं स्थानीय ग्राम वासी भी रहे मौजूद!