कौशांबी पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षो में मारपीट आधा दर्जन लोग घायल,जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती।

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षो में मारपीट आधा दर्जन लोग घायल,जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती।

दिलशाद अहमद

यूपी के कौशांबी जिले में बीती रात दो पक्षो में खूनी संघर्स हुआ, इस खूनी संघर्स में महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सभी लोगो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं। प्रथामिक उपचार के बाद घायलो को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में रेफ़र किया गया हैं। वही सरायअकिल पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

सरायअकिल थाना क्षेत्र के गौरा गांव में बीति रात दो पक्षो में विवाद हो गया जिसमें दोनों पक्षो से आधा दर्जन लोग घायल हुए थे । सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । दूसरे पक्ष ने कई लोगो के साथ घर पर हमला बोल बोल दिया। हमलावरों ने भाई सुब्बन चापड़, कुल्हाड़ी व तलवार से हमला कर हांथ और पैर काट दिया। बीच- बचाव करने गए पिता को भी दबंगो ने मारा-पीटा। अचानक हुवे इस हमले से नाराज़ पीड़िता पक्ष के लोगो ने भी आरोपियों के घर पर चढ़ाई कर दी। जिसमे आरोपी पक्ष की एक 10 वर्षीय किशोरी और राजकली 65 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गयी। ग्रमीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, सूचना पर पहुची पुलिस ने सभी घायलो को इलाज़ के लिये जिला अस्पताल भेजा। जहा प्रथामिक उपचार के बाद प्रयागराज के एसआरएन रेफ़र कर दिया। उधर सरायअकिल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

Byte– सुब्बन — घायल

Byte– श्यामकांत — सीओ चायल

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads