कौशांबी-प्रतापगढ़ में बेखौफ बदमाशों ने चालक को मारपीट कर स्कोर्पियो समेत 40 लाख लूटे, कौशांबी में बरामद हुई स्कोर्पियो।

प्रतापगढ़ में बेखौफ बदमाशों ने चालक को मारपीट कर स्कोर्पियो समेत 40 लाख लूटे, कौशांबी में बरामद हुई स्कोर्पियो।

यूपी के प्रतापगढ़ जिले के हथिगवा थाना के जहानाबाद में बेखौफ बदमाशों ने स्कोर्पियो समेत 40 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने चालक और मुनीम को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद चालक व मुनीम को घटनास्थल पर ही फेंक कर फरार हो गए। बदमाश हाइवे होकर सीधे कौशांबी पहुंचे। यहां पर कोखराज इलाके के सकाढा गांव के पास हाईवे किनारे स्कॉर्पियो खड़ी कर बदमाश फरार हो गए। चालक ने लूट की घटना को प्रतापगढ़ पुलिस को दी। इसके अलावा वाराणसी के सर्राफा कारोबारी रिंकू सेठ को भी घटना की जानकारी दी। सुबह लावारिस हालत में खड़ी स्कोर्पियो को पुलिस थाना ले आई। स्कोर्पियो मिलने की जानकारी सर्राफा कारोबारी को हुई तो वह चालक व अपने कर्मचारियों के साथ कोखराज थाना पहुंच गया। लूट की घटना की जानकारी मिलते ही कौशांबी जिले के एसपी, एएसपी, प्रतापगढ़ के सीओ व एसटीएफ एएसपी कोखराज थाना पहुंचे और घटना की छानबीन शुरू कर दी। सर्राफा कारोबारी ने 40 लाख लूट की घटना बताई। जबकि प्रतापगढ़ एसपी ने बताया कि वादी ने सिर्फ स्कोर्पियो छिनैती की बात कही है। वहीं कौशांबी एएसपी समर बहादुर सिंह ने बताया है कि प्रतापगढ़ के हथिगवां इलाके में 40 लाख व कार की लूट की घटना हुई थी। इस मामले में एसपी के निर्देश पुलिस ने 7 टीमे लगा कर मामले की जांच कर रहे है जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

बाइट-समर बहादुर एएसपी कौशाम्बी

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads