विधायक की मेहनत रंग लाई सरकारी बस सेवा शुरू
प्रतापगढ़ से बाया शमशेरगंज लखनऊ जाना हुआ आसान
कार्यालय संवाददाता,
लक्ष्मणपुर, प्रतापगढ़ ।बरसों से लोगों की मांग पर विश्वनाथगंज विधायक डॉक्टर आरके वर्मा ने शनिवार 30 जनवरी 2021 को सरकारी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। जोकि सरकारी प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए बुधवार दिनांक 3 फरवरी 2021 को लोगों की हसरतों को पूर्ण करते हुए सुबह 7 बजे प्रतापगढ़ से रवाना होकर 8 बजे मोहनगंज बढ़नी होते हुए शमशेर गंज बाजार में पहुंची तो लोग खुशियों से झूम उठे । यहां से 8.15 बजे मकई, पूरे गुलाब राय, ब्लॉक लक्ष्मणपुर होते हुए सगरा सुंदरपुर लखनऊ वाराणसी राजमार्ग से लालगंज अझारा होते हुए लखनऊ के लिए प्रस्थान किया।वही अपराहन 1 बजे लखनऊ से वापस शाम को 5 बजे पुनः शमशेरगंज होते हुए प्रतापगढ़ के लिए रवाना हुई । चमरूपुर सिंधौर दूल्हे पुर बलीपुर मकई पूरे गुलाब राय लक्ष्मणपुर आदि के ग्रामीण जो कि आज तक सरकारी बस सेवा से वंचित रहे थे ।विधायक की मेहनत से सरकारी बस सेवा का लाभ पाने से खुशियों से झूम उठे हैं ।वही सब ने विधायक के ‘विकास की ओर एक कदम और “की भूरि भूरि प्रशंसा की है। वही इन ग्राम सभाओं के ग्रामीणों ने 30 जनवरी 2021 को मानापुर में आयोजित विकास पांडे के कार्यक्रम में घूरीपुर हण्डौर लोनी नदी घाट पर सपाट पुल शीघ्र ही बनवाए जाने की घोषणा से लोगों में खुशियों की लहर तो फैल गई है ।पर यह कब तक मूर्त रूप लेगा यह तो आने वाला समय ही तय कर पाएगा।