विद्यालय के अध्यापकों ने राम मन्दिर निर्माण के लिए दिया धनराशि
सगरासुन्दरपुर, प्रतापगढ़, क्षेत्र के सगरासुन्दरपुर स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर इन्टर कालेज के आचार्यों द्वारा अयोध्या मे श्रीराम जन्मभूमि पर मन्दिर निर्माण के लिए सहयोग के रुप मे धनराशि दिया गया ।विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाशंकर मिश्र ने उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ ही कहा कि अयोध्या करोड़ों रामभक्तों के आस्था का केन्द्र बिन्दु है, अयोध्या मे सबके सहयोग और समरर्पण से जल्द ही प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार होगा जो पूरे विश्व में सबसे भव्य मंदिर होगा ।हम सबका सौभाग्य है कि हम लोगों को भी मर्यादा पुरुषोत्तम के मन्दिर निर्माण मे सहयोग राशि अर्पित करने का अवसर मिल रहा है । इस दौरान संघ के जिला प्रचारक हेमन्त जी, खण्ड कार्यवाह पदम पांडेय, अरुण कुमार सिंह, खण्ड बौद्धिक प्रमुख प्रेमशंकर द्विवेदी, सह खंड बौद्धिक प्रमुख दयाशंकर व विद्यालय के आचार्य रामकृष्ण तिवारी, शैल तिवारी, अजय तिवारी, विजय पांडेय, पंकज पांडेय, कमलेश पांडेय, बालेन्द्र ओझा, आशुतोष, बृजेश, अभय शुक्ल, सर्वेश, विपिन, इन्द्रनारायण, वीरनारायन एवं विद्यालय के समस्त आचार्य उपस्थित रहे ।