प्रतापगढ़ के सरायआनादेव में है दुर्लभ बिल्ली, लोग हो रहे आश्चर्यचकित
बिल्ली की एक आंख है नीली व दूसरी सुनहरे रंग की
अरविंद दुबे
लक्ष्मणपुर, प्रतापगढ़ ।अजगरा क्षेत्र के सराय आनदेव निवासी अनुभव सिंह पुत्र पवन सिंह के पास अनोखी बिल्ली है जिसकी एक आंख नीली व दूसरी सुनहरे रंग की है। अनुभव ने बताया कि माह भर पहले यह बिल्ली मध्य प्रदेश के बैतूल जाते समय रास्ते मे जंगल मे पेड़ पर बैठी मिली थी जहाँ कुछ कुत्ते इसके शिकार की फिराक में थे कुत्तो को भगा कर जब बिल्ली को देखा तो इसकी दोनों आंखों में अंतर दिखा देखने मे बहुत अनोखी लगी और पास आ गयी तो इसे अपने साथ ही घर ले आया। इसे देखने के लिए आस पास के लोग जमा होने लगे। यही नही बिल्ली खरीदने के लिए लोगों के फोन आना भी शुरू हो गया है लोग इसकी कीमत लाखों में लगा रहे हैं। इस बिल्ली के विषय मे नेट पर सर्च किया तो पता चला कि यह बिल्ली थाईलैंड के खावो प्रजाति की है। जिसकी कीमत लगभग 11 हजार डॉलर है। अनुभव ने बिल्ली का नाम हेजल रखा है और अब यह इनके परिवार का हिस्सा बन चुकी है। घर मे भी इस बिल्ली के होने से सब खुश है। अनुभव ने बताया कि इंस्ट्राग्राम पर डायमंड हेजल नाम से इसकी आईडी बनाई गई है जहाँ इसके हजारो फालोवर भी है। अनुभव ने बताया कि यह बिल्ली इनके परिवार के लिए बहुत लकी चार्म साबित हो रही है।