प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एक करोड़ लाभार्थियों को मिलेगा एलपीजी गैस कनेक्शन

आम आदमी के लिए राहत की खबर एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को आम बजट पेश किया है! इस बजट में उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना के तहत एक करोड़ गैस कनेक्शन देने का जिक्र किया है! वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि उज्जवला गैस योजना स्कीम का विस्तार किया जाएगा! देश की एक करोड़ जनता को इसका सीधा फायदा पहुंचाया जाएगा! सरकार के 2011 जनगणना के हिसाब से जो परिवार बीपीएल की श्रेणी में आते हैं उन्हें ही इस योजना का लाभ मिलता है! उज्जवला योजना के तहत लाभार्थी को फ्री में एलपीजी कनेक्शन मिलता है! प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जो परिवार गरीबी रेखा से नीचे आते हैं इस योजना के तहत उन्हें फ्री में एलपीजी कनेक्शन दिया जाता है! इस योजना के तहत आठ करोड़ परिवारों तक इसका लाभ पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है! साथ ही केंद्र सरकार उज्जवला स्कीम के तहत वित्तीय सहायता के लिए 1600 की आर्थिक सहायता भी दी जाती है! यह पैसे कनेक्सन खरीदने के लिए दिए जाते हैं! इसके अलावा गैस चूल्हा खरीदने और पहली बार सिलेंडर भरवाने के लिए सरकारी एमआई की भी सुविधा उपलब्ध दे सकती है!

उज्जवला गैस योजना के तहत गैस कनेक्शन पाने के लिए बीपीएल परिवार से कोई महिला आवेदन कर सकती है इसके लिए केवाईसी फॉर्म भरकर नजदीकी एलपीजी सेंटर पर जमा कराना होता है! आवेदन में यह बताना जरूरी होता है कि गैस सिलेंडर 14, 2 या फिर 15 किलो का चाहिए! इस योजना का फार्म प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं!

इस योजना का लाभ लेने के लिए बीपीएल कार्ड राशन कार्ड आधार कार्ड वोटर आईडी पासपोर्ट साइज फोटो बैंक पासबुक या एलआईसी पॉलिसी जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज होना जरूरी है

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads