विधायक ने चौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकांश समस्याओं का किया निस्तारण
इन्द्रमणि त्रिपाठी ( नीरज ) संवाददाता
सगरासुन्दरपुर, प्रतापगढ़,। क्षेत्र के सगरासुन्दरपुर स्थित चिल्ड्रेन पैराडाइज स्कूल मे देवेश शुक्ला के प्रयास से आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में विश्वनाथगंज विधायक डा.आर के वर्मा ने सहभाग कर बड़ी संख्या मे मौजूद क्षेत्रवासियों की पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा के साथ लोगों की आपसी समस्या सुन कर तत्काल संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित कर रहे विश्वनाथगंज विधानसभा के विधायक डा.आर.के.वर्मा ने क्षेत्रीय समस्याओं को निरन्तर संज्ञान में लाने वाले स्थानीय मीडिया कर्मियों की भी तारीफ करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें लगभग चौड़ी हो रहीं हैं,अब गावों को जोड़ने वाली सड़कों के सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। अभी तक ज्यादातर गांव विद्युतीकरण से आच्छादित हो चुके हैं। अब छूटे हुए मजरे व पुरवे ही नहीं हर घर तक रोशनी पहुंचाई जाएगी। किन्ही कारणों से रुके हुए जल संस्थानों का निर्माण भी शीघ्र पूरा कराया जाएगा।अगले कुछ महीनों में विकास के दर्जनों कार्य पूर्ण हो जायेगें तब विश्वनाथगंज का स्वरूप बदला हुआ नजर आएगा। जनसुनवाई के दौरान उन्होने तकरीबन दो सौ से अधिक समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण का भरोसा दिलाया ।कार्यक्रम का संचालन डा.सदाशिव वर्मा ने किया । इस दौरान देवेश त्रिपाठी, राम नयन वर्मा, संतोष जायसवाल, बबिता निर्मल, चन्दन तिवारी, शील तिवारी, राहुल शुक्ला, मुरली उपाध्याय, चन्दन तिवारी, रोहित तिवारी, विजय गुप्ता, रामसूरत त्रिपाठी, सतीश चौरशिया, राघवेंद्र चौहान, राधेश्याम वर्मा प्रधान तारापुर, श्याम जी जायसवाल, भूपेन्द्र मणि वर्मा, मनोज सरोज पूर्व प्रधान सगरासुंदरपुर, राम सूरत त्रिपाठी, लाल बहादुर यादव प्रधान बासूपुर, अंकित तिवारी, निजाम कुरैशी, नवाब प्रधान डीह मेहंदी, प्रदीप वर्मा आदि उपस्थित रहे।