बाइक सवार युवकों पर गिट्टी लदी ट्रक पलटी, एक की मौत

बाइक सवार युवकों पर गिट्टी लदी ट्रक पलटी, एक की मौत

प्रतापगढ़,सोमवार की सुबह कंधई थाना क्षेत्र के जगदीशगढ़ चौराहे पर गिट्टी लदी ट्रक अपाचे बाइक सवार दो युवकों के ऊपर पलट गई। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई।वही साथ रहे दूसरे युवक की भी हालत गंभीर है, जिसे आनन-फानन में उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में ले जाया गया है। हादसे की खबर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं सूचना पर क्षेत्राधिकारी पट्टी प्रभात कुमार, कंधई एसओ भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, हादसा इतना जबरदस्त था किगिट्टी के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए पांच जेसीबी बुलाकर सबको निकाला गया। मृतक ओसामा उम्र 20 वर्ष पुत्र मजलूम पूर्व प्रधान अहियापुर गांव का रहने वाला है। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि स्थानीय लोगों की मानें तो आए दिन इस तरह के हो रहे हादसों की मुख्य वजह सड़क के किनारे खोदे गए गड्ढे व निर्माणाधीन मार्ग है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads