कार्यालय संवाददाता
प्रयागराज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मऊआइमा- 35 जोड़े हुए एक दूजे के,सातों जन्म साथ निभाने की खाई कसम


उत्तर प्रदेश प्रयागराज के मऊआइमा ब्लॉक प्रांगण में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत्त 35 जोड़ों की शादी संपन्न हुई! जहां पूरे रीति-रिवाजों के साथ सभी 35 जोड़ों की शादी कराई गई |
मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी ने वर और वधू को आशीर्वाद भी दिया साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी | वही इस मौके पर ब्लाक प्रमुख मऊआइमा सुधीर मौर्य ने बताया बीते 5 साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 300 जोड़ों की शादी मऊआइमा ब्लॉक प्रांगण में कराई गई |

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी, सुधीर मौर्य, निमिष खत्री,BDO मऊआइमा, शारदा प्रसाद शुक्ला,आलोक त्रिपाठी,हरीश मौर्य, राजेंद्र यादव राहुल ठाकुर, दीपक मिश्रा, ऋषि कुमार प्रजापति व ब्लॉक के समस्त कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे |