गोवंश से भरा ट्रक को पुलिस ने मुख़बिर की सूचना पर पकड़ा,

गोवंश से भरा ट्रक को पुलिस ने मुख़बिर की सूचना पर पकड़ा,

यूपी के कौशाम्बी जिले के सैनी कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कमासिन चौराहा पर गोवंश से लदे एक ट्रक को पकड़ा है। गौवंश से लदे ट्रक चालक ने इस दौरान पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। जिससे 2 पुलिसकर्मी मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। एक पुलिसकर्मी की बुलेट मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने ट्रक चालक व उसके एक साथी को हिरासत में लेकर डेढ़ दर्जन गोवंश बरामद किया है।

सैनी कोतवाली पुलिस बुधवार की सुबह नेशनल हाईवे टू के कमासिन चौराहा पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी समय कानपुर की ओर से एक ट्रक आता देख पुलिस कर्मियों ने उसे रोकने का इशारा किया। ट्रक चालक पुलिस कर्मियों के नजदीक आकर उन्हें टक्कर मार भागने लगा। इस दौरान एक पुलिस कर्मी की बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक में फंसकर बुलेट बाइक काफी दूर तक घिसटती गई। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर ट्रक को रोका और चालक व उसके साथी को हिरासत में ले लिया। ट्रक में 18 गोवंश लगे हुए थे। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर थाना पहुंचाया। ट्रक की टक्कर से एक सिपाही मामूली रूप से3 जख्मी हुए है। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर के मुताबिक पकड़े गए ट्रक चालक को लिखा पढ़ी कर जेल भेजा जा रहा है। जबकि बरामद गोवंश को गौ आश्रय स्थल भेजा जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads