कोठे के चयन में हुआ भारी हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

कोठे के चयन में हुआ भारी हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

ग्रामीणों में रहा आक्रोश कोटे के चयन प्रक्रिया को गलत बताते हुए डीएम एसडीएम से करेंगे ग्रामीण शिकायत

प्रतापगढ़, ।बिहार विकासखंड के रामदास पट्टी गांव में आज कोटे का चयन होना था जिलाधिकारी के आदेश पर एडीओ पंचायत सहकारिता आजाद सिंह ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश कुमार एवं प्रभुनाथप्रसाद ठीक 11:00 बजे प्राथमिक विद्यालय रामदास पट्टी पहुंच गए जहां कोटे के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई तो ग्रामीणों ने हंगामा मचा दिया ग्रामीणों का कहना था की खुली बैठक होनी चाहिए किंतु कोठे का चयन समूह के द्वारा चयनित होना था थाना बाघराय के एसआई जेपी वर्मा पुलिस बल के साथ पहुंच गए फिर भी स्थिति नियंत्रण में नहीं हो रही थी तब तक फोन पर 112 नंबर डायल गाड़ी पहुंची तो विद्यालय प्रांगण में मौजूद ग्रामीणों को बाहर निकाल कर अंदर से गेट बंद कर लिया फिर भी ग्रामीण खुली बैठक को लेकर इतना आक्रोशित थे गेट के बाहर से आक्रोशित होकर हमें न्याय चाहिए हमें न्याय चाहिए चिल्ला रहे थे कोटे का चयन शनि देव आजीविका समूह एवं शिवनंदन आजीविका समूह एवं आदर्श आजीविका समूह के बीच किया गया चुनाव अधिकारी ने समूह के कागजों को देखने के बाद आदर्श आजीविका समूह को कोटे की बागडोर सौंप दी जैसे ही आदर्श आजीविका समूह का चयन हुआ वैसे ही अन्य समूह मैं शामिल महिलाएं विरोध करने लगी यहां तक की वापस जाते समय चुनाव अधिकारी एवं पुलिस कर्मियों को घेरकर अपनी समस्या बताएं गांव के ही दोनों हाथों से विकलांग शिव कुमार यादव ने बताया कि जय मां शारदा भवानी स्वयं सहायता समूह को शामिल ही नहीं किया गया इस चयन का विरोध करते हुए सविता देवी आशादेवी कमलादेवी अनुराधा बृजेश यादव शिवकुमार गोलू शिव मूरत शिवकुमार आदि लोगों ने डी एम यस डीयम से पुनः चुनाव कराए जाने की मांग की है दोनों हाथों से विकलांग शिव कुमार यादव ने कहा कि जल्द ही लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से शिकायत करुंगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads