जनपद में धूम धाम से मनाया गया युवराज भुवन्यू सिंह का जन्मदिन

जनपद में धूम धाम से मनाया गया युवराज भुवन्यू सिंह का जन्मदिन

राजभवन में आयोजित हुआ जन्मदिन का मुख्य कार्यक्रम

अरविन्द दुबे, ब्यूरो

प्रतापगढ़,।कालाकांकर राजभवन में युवराज भवन्यू सिंह का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया । राजभवन में सुबह से ही युवराज भुवन्यू सिंह को शुभकामना देने वालों का तांता लगा रहा । क्षेत्र के गणमान्य और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ युवराज भुवन्यू सिंह ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उनकी पूज्य माता जी राजकुमारी रत्ना सिंह और उनकी बहन महाराजकुमारी तनुश्री सिंह तथा परिवार जन उनके साथ मौजूद रहे। जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए युवराज भुवन्यू सिंह ने कहा कि आप सब के द्वारा मिला प्यार और आशीर्वाद ही हमें शक्ति देकर परिस्थितियों से लड़ने में मदद देता है। आपने कालाकांकर आकर मुझे इतना प्यार- आशीर्वाद दिया ,और मेरे जन्मदिन कार्यक्रम को मेरे लिए आज विशेष बना दिया ,जिसके लिए मैं आप सबका सदैव आभारी रहूंगा। कालाकांकर राजभवन में मुख्य कार्यक्रम के साथ ही लालगंज में मदर मेरी एंड जीसस कान्वेंट में भी बच्चों और स्टाफ के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।श्री अवधेश विद्या निकेतन, कृषि विज्ञान केंद, मदनमोहन मालवीय पीजी कालेज सहित सभी संस्थानों ने भी भुवन्यू सिंह के जन्मदिन कार्यक्रम को बड़े ही हर्ष के साथ मनाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads