4 जुलाई से मऊआइमा नगर पंचायत में नहीं हुई एक भी बोर्ड की बैठक जिलाधिकारी से शिकायत

कार्यालय संवाददाता _4 जुलाई से मऊआइमा नगर पंचायत में नहीं हुई एक भी बोर्ड की बैठक जिलाधिकारी से शिकायत

मनमानी ढंग से चल रहा है नगर पंचायत कार्यालय का कार्यभार आरोप

उत्तर प्रदेश प्रयागराज के मऊआइमा नगर पंचायत में नामित सभासद निमिष खत्री ने बोर्ड की बैठक ना होने से मुख्यमंत्री समेत जिलाधिकारी प्रयागराज को सोशल मीडिया पर की शिकायत! निमिष खत्री मऊआइमा नगर पंचायत से नमित सभासद है! निमिष खत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर जिलाधिकारी प्रयागराज से शिकायत करते हुए लिखा है कि 4 जुलाई से नगर पंचायत में अभी तक बोर्ड की बैठक नहीं हुई है वही नगर पंचायत कार्यालय में मनमाने ढंग से काम काज चल रहा है यह भी आरोप निमिष खत्री ने लगाए हैं

आपको बता दें निमिष खत्री भारतीय जनता पार्टी से प्रयागराज आईटी जिला संयोजक गंगा पार है जहां शासन की तरफ से 4 जुलाई 2020 को नमित सभासदों ने शपथ ली थी!

निमिष खत्री सभासद नगर पंचायत मऊआइमा

वही आपको बता दें सभासद निर्देश खत्री ने UP9 NEWS से बात करते हुए कहां है

नगर पंचायत कार्यालय में आमजन की शिकायतों को नहीं सुना जा रहा है कार्यालय का कामकाज पूरी तरह मनमानी ढंग से चलाया जा रहा है जिसके चलते मुख्यमंत्री समेत आला अधिकारियों से शिकायत की गई है

संतोष कुमार वर्मा अधिशासी अधिकारी मऊआइमा

अधिशासी अधिकारी मऊआइमा संतोष कुमार वर्मा ने UP9 NEWS से बात करते हुए बताया है

बोर्ड की बैठक अध्यक्ष द्वारा बुलाई जाती है बैठक में अधिशासी अधिकारी भी आमंत्रित होते हैं! वही कार्यालय में कामकाज को लेकर संतोष वर्मा ने बताया नगर पंचायत कार्यालय के सभी कामकाज नियमों के साथ ही सुचारू रूप से चल रहे हैं!

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads