विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित बच्चों ने श्रीराम मन्दिर निर्माण हेतु सौंपी धनराशि

विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित बच्चों ने श्रीराम मन्दिर निर्माण हेतु सौंपी धनराशि

राम काज किन्हें बिनु, मोहि कहाँ विश्राम

प्रतापगढ़, क्षेत्र के रनवत सिंह कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रधानाचार्य, राम भक्त सय्यद नुरूलेन अशरफ ने अपनी अध्यक्षता में बड़े ही श्रद्धाभाव से राम काज को अपना कर्तव्य और दुर्लभ सौभाग्य मानते हुए अपने आराध्य भगवान श्री राम जी के मंदिर निर्माण में अपने विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों से सहयोग राशि की पर्ची कटवा कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक कुलदीप मिश्र “दीपक” को एकत्रित सहयोग राशि उपलब्ध कराया l फार्मेसी कालेज के प्रधानाध्यापक सय्यद नूरुलेंन अशरफ ने उपस्थित अतिथियों, स्टाफ और छात्र- छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ ही कहा कि अयोध्या लाखों करोड़ों श्रीराम भक्तों के आस्था का केन्द्र है,अयोध्या मे सबके सहयोग और समर्पण से जल्द ही प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार होगा जो पूरे विश्व में सबसे भव्य मंदिर होगा ।हम सबका सौभाग्य है कि हम लोगों को भी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के मन्दिर निर्माण में सहयोग राशि अर्पित करने का शुभ अवसर मिल रहा है । इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक राम प्रकाश यादव,दिनेश यादव,तूफान सिंह,विजय चन्द्र,प्रवीण श्रीवास्तव सहित समस्त छात्र मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads