मिशन 2022 को सफल बनाने के लिए करना होगा हम सभी को कठिन परिश्रम – दिनेश तिवारी
Bureau report Pratapgarh
पट्टी, प्रतापगढ़, मिशन 2022 के तहत रविवार को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने पट्टी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेला में हरिकेश यादव द्वारा आयोजित सभा में पहुंच कर लोगों से मिशन 2022 को लेकर मुलाकात एवं चर्चा की । श्री दिनेश तिवारी ने उपस्थित सम्मानित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक आपके अपने जिले की पार्टी है, आप सभी के मान सम्मान को ध्यान में रखकर यह पार्टी बनाई गई है। आप सभी मिशन 2022 को सफल बनाने के लिए अभी से अपना सहयोग प्रदान करें। तभी मिशन 2022 सफल हो सकेगा । इस दौरान पट्टी विधानसभा के प्रधान महासचिव अमित चौरसिया, उपसचिव राकेश सिंह,एवं कृष्ण कुमार सिंह, ब्लॉक आसपुर देवसरा के प्रधान महासचिव प्रदीप उर्फ सोनू पाठक, रामकुमार यादव, रामचंद्र वर्मा, कृष्णकांत यादव, प्रभाकर सरोज एवं राम सजीवन तिवारी,आदि मौजूद रहे।