शिवम फाउंडेशन लगातार बन रहा गरीबो की उम्मीद का सहारा
प्रतापगढ़।शिवम फाउंडेशन के तत्वाधान में जनपद प्रतापगढ़ में प्रतापगढ़ स्टेशन, बाबागंज, राम लीला मैदान, रोडवेज बस स्टेशन, कंपनी गार्डन, मीरा भवन चौराहा, चिलबिला, चौक घंटाघर आदि स्थानों पर शिवम फाउंडेशन के द्वारा गरीबों, असहायों को सैकड़ो की संख्या में कम्बल का बितरण किया गया जिसमें अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव श्री शिवम जायसवाल तथा संचालन राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री संजीव कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया ।
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री संजीव कुमार पाण्डेय जी ने बताया कि हम गरीब तथा पिछड़े वर्गो के समाज के लोगो की सेवा तथा मदद के लिये सदैव प्राथमिकता से उपस्थित रहते है चाहे वह कोरोनाकाल में निःशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम, मास्क वितरण कार्यकम हो या फिर जरूरतमंदों को ब्लड की आवश्कता हो, उनका अपना शिवम फाउंडेशन संस्था सदैव उनकी जरूरतों एवं आवश्कताओं पर बिना की निजी स्वार्थ एवं बिना किसी शुल्क के उनकी जरूरत के हिसाब से उनको सुबिधा प्रदान कराता है और आगे भी कराता रहेगा ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राट्रीय सचिव श्री शिवम जायसवाल ने बताया कि आज का हमारा ये कार्यक्रम पूर्व से ही निर्धारित था जिसमे तिरंगा झंडा , मिठाई एवं कम्बल का बितरण संस्था के माध्यम से किया गया । जिसमें जिला कचहरी में अधिवक्ता साथी तथा जगह-जगह पर समाज एवं समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए पुलिस साथियों को मिठाई खिलाकर,तिरंगा झंडा प्रदान करते हुए इस पावन पर्व गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की ।कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री आकाश कुमार राय , ध्रुव जायसवाल , सब इंस्पेक्टर श्री शिवकांत मिश्र, सहायक अध्यापक श्री प्रवीण चौधरी, आर .के.मोबाईल बाबागंज के मालिक श्री रवि साधवानी , आशीष मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे ।