प्रतापगढ़ बाबूलाल स्टेडियम पर सरांय मकई की‌ टीम ने दर्ज की धमाकेदार जीत

बाबूलाल स्टेडियम पर सरांय मकई की‌ टीम ने दर्ज की धमाकेदार जीत

विजेता व उपविजेता टीम को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज सिंह व समाजसेवी वीरु सिंह ने किया पुरस्कृत

मैन आफ द मैच बने रोहित तो मैन आफ द सीरीज के खिताब से नवाजे गए हर्षित

सगरासुन्दरपुर, प्रतापगढ़, लक्ष्मणपुर क्षेत्र के हन्डौर मे बाबूलाल स्टेडियम पर बुद्धवार को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अहमद नगर हन्डौर व सरांय मकई के मध्य खेला गया ।अहमद नगर ने टास‌ जीतकर पहले गेंद बाजी करने का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाजी करने उतरी सरांय मकई की टीम ने निर्धारित बारह ओबर मे एक विकेट खोकर 121 रन बनाकर अहमद नगर को जीत के लिए 122 रन का लक्ष्य दिया । जीत के उम्मीद से लक्ष्य का पीछा करने उतरी अहमद नगर की टीम ने निर्धारित बारह ओबर मे आठ विकेट खोकर 101 रन पर ही सिमट गयी । क्रिकेट टूर्नामेंट मे मैन आफ मैच का पुरस्कार रोहित को मिला ।टू्र्नामेन्ट मे मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार हर्षित को मिला जिन्हे समाजसेवी नितेश सिंह ( वीरु ) ने रेंजर साइकिल देकर किया पुरस्कृत ।
विजेता व उपविजेता टीम को पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज‌ सिंह ने पुरस्कृत करते हुए खेल को आपसी भाई चारे का प्रतीक बताते हुए शुभकामनाएं दी और कहा कि जिस प्रकार दोनों टीमों ने आपसी प्रेम को मद्देनजर रखते हुए खेल को खेल की भावना से खेला सराहनीय है ।इस दौरान डा.शमशुल, मो.मकबूल, प्रधान पद‌ के उम्मीद्वार सुनील शुक्ल, बादशाह शुक्ल, रोहित सरोज, पीर मोहम्मद, राबेन्द्र, मुकेश, लक्ष्मीकांत दुबे, राजेश दुबे, संजय सिंह, नितेश ‌सिंह, सचिन, मोहित, रंजीत, शिवम, गोलू आदि मौजूद रहे जिन्होने बाबूलाल स्टेडियम हन्डौर के बल्दियान मे हो रहे क्रिकेट मैच का भरपूर आनन्द लिया । मैच मे मुख्य निर्णायक के भूमिका मे पूर्व क्रिकेटर संजय सिंह एंव शहजाद रहे । टूर्नामेन्ट मे कोषाध्यक्ष रवि, राहुल सरोज, सुभाष सरोज, अध्यक्ष नीरज सरोज, अनिल सरोज, व्यवस्था मो.दिलशाद, मो.इरफान ने किया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads