स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की धर्मपत्नी ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की धर्मपत्नी ने किया ध्वजारोहण

प्रतापगढ़, सेनानी ग्राम देवली परसन पांडे का पुरवा में 72 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया उक्त अवसर पर स्वर्गीय महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं लोकतंत्र रक्षक सेनानी पंडित सूर्य बली पांडे एडवोकेट की 104 वर्षीय धर्मपत्नी श्रीमती शारदा देवी पांडे ने ध्वजारोहण कर उन महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं अमर शहीदों को नमन किया जो देश की आजादी के लिए जेल गए एवं शहीद हुए। उक्त अवसर पर धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास ने कहा कि हम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी दे सकते हैं जिस सपने को लेकर महात्मा गांधी ने और शहीदों ने इस देश को आजाद कराने का संकल्प लिया था।
लसामाजिक समरसता बंधुत्व आपस में भाई चारा एवं राष्ट्र की उन्नति तथा विकास के लिए संघर्ष करें। किसी भी देश का विकास तभी संभव है जब ईमानदारी कर्मठता के साथ उस देश का नौजवान देश की मुख्यधारा में जुड़कर कार्य करें। सरकार को चाहिए कि प्रत्येक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार का पता करें और उस गांव के विकास के लिए विशेष रूप से कार्य करें। कार्यक्रम में एक ईमानदार कर्मठ श्रमिक राम सजीवन वर्मा को समाज सेविका श्रीमती शारदा देवी पांडे द्वारा अंगवस्त्रम प्रदान करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्रशेखर दत्त पांडे रामानुज दास नरसिंह नारायण पांडे इं अनामिका पूनम मिश्रा यशोमति रामानुज दासी उर्मिला रामानुज दासी नरसिंह नारायण पांडेय जय प्रकाश पांडे रंगनाथ महाराज गोविंद नारायण शिवम मिश्रा डॉ अंकिता पांडे बबीता मिश्रा बिंदु पांडे विमलेश पांडे कोमल पांडे मोहित पांडे आर्यन पांडे जय कुमार अंशिका राम सागर वर्मा करण वर्मा सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads