भारतीय संविधान व देश के अमर शहीदों का सभी देशवासी करें सम्मान:- लव सिंह गहलौत

भारतीय संविधान व देश के अमर शहीदों का सभी देशवासी करें सम्मान:- लव सिंह गहलौत

लव सिंह गहलौत एडवोकेट ने के पी सिंह हाई स्कूल कसेरुआ ( चौवन गढ़) के प्रांगड़ में फहराया झंडा

सभी लोगों ने झंडे को दिया सलामी

प्रतापगढ़,72 वें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के शुभ अवसर पर के.पी.सिंह हाई स्कूल कसेरुआ (चौवनगढ़) के प्रांगण में विद्यालय प्रबंधक लव सिंह गहलौत एडवोकेट ने तिरंगा झंडा फहराया और मौजूद बच्चों,अध्यापकों और अन्य लोगों ने झंडे को सलामी दिया और सभी लोगों ने देश के शहीद क्रांतिकारियों को याद किया।विद्यालय प्रबंधक लव सिंह गहलौत एडवोकेट ने सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सभी को देश के संविधान और देश के लिए कुर्बान होने वाले अमर वीर सपूतों सहित सभी क्रांतिकारियों का श्रद्धा भाव से सम्मान करना चाहिए और सभी देश वासियों को राष्ट्रीय पर्व में सामिल होना चाहिए।इस अवसर पर रामआसरे मिश्र, विशाल यादव, कुश सिंह, सुमन सिंह, विंदू सिंह, कुशुम सिंह,भगेलू सिंह आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads