युवराज भुवन्यू सिंह का रामपुरखास में तूफानी जनसम्पर्क जारी
कार्यकर्ताओं के सुख दुःख में हुए शामिल
अरविन्द दुबे
प्रतापगढ़, कालाकांकर के युवराज भुवन्यू सिंह की सक्रियता रामपुरखास में लगातार बनी हुई है। क्षेत्र मे प्रतिदिन छोटे बड़े हर प्रयोजन में शामिल होकर लोगों के सुख दुख मे हो रहे हैं शामिल । अमर बहादुर सिंह बैसन का पुरवा की भाभी के देहांत के पश्चात शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पर पहुंचे। विजय पाल गोपालपुर के यहां सामूहिक भंडारा में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।
, सूर्य बक्श सिंह शाहबरी के यहां मुंडन कार्यक्रम में शामिल हुए। ओम प्रकाश मिश्रा गोवर्धनपुर, के पिता जी के देहांत पर उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।
जनसम्पर्क के दौरान संजू सिंह भैसना और शिव कुमार पुष्पाकर दीवानगंज के यहाँ बैठक की।
पुरे नारायण दास मे कंबल वितरण किया। ढूधपाल पुरे नारायण दास के लड़के अनिल पाल की हृदय गति रुकने से मृत्यु की सूचना प्राप्त होने पर शोक संवेदना देने पहुंचे। इसके पूर्व पार्टी के कार्यक्रम में सांगीपुर में शामिल होकर पार्टी कार्यकर्ताओ से मिलकर उनका हाल चाल जानने के साथ पार्टी विस्तार एंव पार्टी के उद्देश्यों पर विचार विमर्श किया । युवराज के सरल व्यक्तित्व एंव उदारता को लेकर क्षेत्रीय लोग उनकी सराहना करते हुए कहते हैं कि युवराज भुवन्यू सिंह कालाकांकर से जब भी निकलकर क्षेत्र में पहुंचते हैं तो पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के पश्चात क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और जनसमुदाय के बीच पहुंचकर उनके सुख दुःख में शामिल होते हैं। यही वजह है कि सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के युवराज भुवन्यू सिंह तेजी से लोकप्रिय होते जा रहे हैं और उनके सादगी के चर्चे हर जुबान पर दिखाई देते हैं।