सोरांव तहसील में किसान रैली का समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना के नेतृत्व में हल्ला बोल
सोरांव तहसील में आज किसान बिल को लेकर किसानों द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर रैली का आयोजन होना था जिस पर सोरांव तहसील में आज समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, गीता पासी, सुषमा पासी, बच्चा नेता, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुभाष यादव, राम सिंह यादव, अभय राज यादव, आदि के नेतृत्व मे ट्रैक्टर रैली निकाली गई सत्यवीर मुन्ना ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेशानुसार किसान बिल को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा ट्रैक्टर रैली निकालकर केंद्र सरकार और उत्तरप्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया हालांकि प्रयागराज प्रशासन ने ट्रैक्टर रैली को निकलने नही दिया कार्यकर्ता और पुलिस विभाग में नोक झोंक हुई