मानवता के लिए मिशाल बन रहे हैं एस एस आई रमेश कुमार राय‌

मानवता के लिए मिशाल बन रहे हैं एस एस आई रमेश कुमार राय‌

प्रतापगढ़ जीवों पर दया‌ करो व उनकी रक्षा करो के स्लोगन को चरितार्थ कर दिखाया रमेश कुमार राय ने, जिन्होने पेश की मानवता की मिसाल । बता दें कि अन्तू थाने के बगल अस्वस्थ अवस्था मे एक गाय बछड़े को जन्म देने के बाद स्वर्ग सिधार गयी । ठंड लगने के कारण बछड़ा भी अस्वस्थ हो रहा था और बीमारी के चपेट मे आ रहा था ।जानकारी होने पर थाने मे तैनात एसएस आई रमेश राय ने तुरंत पशु डाक्टर को ढूढ़कर बछड़े का समय पर इलाज कराकर दूध पिलाया जिसका परिणाम रहा कि बछड़ा कुछ घन्टों के अन्तराल के बाद स्वस्थ होकर टहलने लगा । एस एस आई रमेश राय द्वारा किए गए इस पुनीत‌ कार्य‌ की जानकारी होने पर क्षेत्रवासी उनके प्रयास‌ की सराहना कर रहे हैं । हलांकि यह कोई पहला मामला नही है जब वे चर्चा का विषय बने हों और लोग उनकी सराहना कर रहे हों जबकि उनके द्वारा अक्सर जनहित मे ऐसे अनेकों कार्य किए जाते रहते हैं।जिसके चलते लोग उनकी व पुलिस टीम की सराहना करते रहते हैं । गौरतलब है कि प्रकृति प्रेमी व न्याय प्रिय तथा जनहित मे सदैव अग्रणी रहने वाले रमेश कुमार जनपद के लालगंज कोतवाली अन्तर्गत लीलापुर चौकी, मान्धाता थानान्तर्गत देल्हूपुर, पट्टी थानान्तर्गत दीवानगंज, कुन्डा थाने मे जिम्मेदार पद पर पोस्ट रहते हुए वहां पर लोगों को साफ – सफाई व प्रकृति प्रेम का पाठ पढ़ाने के साथ न्याय एंव आपसी भाई – चारे की सीख दी । रमेश राय आम जनमानस के प्रति जितने मिलनसार एंव न्याय‌ प्रिय थे उनते ही अपराध और अपराधियों के प्रति सख्त, जिसके लिए आज भी लोग उनकी सराहना करते हैं ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads