जनसत्ता दल लोकतांत्रिक युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन
खेल युवाओं के विकास के लिए जरूरी – दिनेश तिवारी
अरविंद दुबे प्रतापगढ़
पट्टी, प्रतापगढ़ । तहसील क्षेत्र के दोनई में आयोजित द्विवेदी क्रिकेट क्लब के द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में पहुंचे जनसत्ता दल लोकतांत्रिक युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा कि युवाओं के विकास के लिए खेल अति आवश्यक है, खेलकूद से जहां शरीर फुर्त रहती है तो वही शरीर का विकास भी होता है इसलिए खेल युवाओं के लिए जरूरी है ।इस दौरान जिला पंचायत प्रत्याशी ललित यादव, प्रबंधक बबली दुबे, उपाध्यक्ष सोनू दुबे, हिमांशु दुबे, उप प्रबंधक सचिन मिश्रा शेखपुर प्रधान प्रत्याशी के साथ कार्यकर्ता बंटी दुबे, शुभम दुबे, विक्की दुबे, अंकित दुबे, रवि दुबे, विवेक दुबे, निखिल दुबे, विशु दुबे, प्रिंस दुबे, छोटू दुबे समेत दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे ।क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन दोनई स्थित नई बाग उड़ैईयाडीह में किया गया है ।