मऊआइमा न्यायालय के आदेश के विपरीत विवादित जमीन पर अवैध रूप से किया जा रहा है कब्जा. पीड़ित ने मऊआइमा पुलिस से की लिखित शिकायत


निर्माण कार्य का विरोध करने पर दबंगों ने पीड़ित के परिवार वालों से जमकर की मारपीट
मऊआइमा प्रयागराज-मऊआइमा थाना क्षेत्र में तिलाई महमदपुर गांव में आबादी की भूमि पर गांव के ही दबंगों द्वारा किया जा रहा है जबरन कब्जा जबकि उक्त जमीन का प्रयागराज सिविल न्यायालय मे मुकदमा विचाराधीन है और माननीय न्यायालय द्वारा सख्त निर्देश दिया गया है इस भूमि किसी तरह का निर्माण कार्य ना किया जाए! उसके बाद भी गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा जबरन अवैध रूप से भूमि पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है!
पीड़ित ने लिखित शिकायत कर मऊआइमा थाने में न्याय की मांग की है
अनिल कुमार जोकि मोहम्मदपुर तिलाई बाजार का निवासी है अनिल कुमार ने मऊआइमा थाने में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सोरांव से फोन पर संपर्क किया गया लेकिन किसी कारणवश उनसे बात नहीं हो पाई