पत्रकारों व मित्रों ने मनाया रक्तदान संस्थान के अध्यक्ष का जन्मदिन

पत्रकारों व मित्रों ने मनाया रक्तदान संस्थान के अध्यक्ष का जन्मदिन

अरविंद दुबे प्रतापगढ़

पट्टी प्रतापगढ़ ।रक्तदान संस्थान प्रतापगढ़ के अध्यक्ष निर्मल पाण्डेय के जन्मदिन के सुअवसर पर कई पत्रकारों ने साथ में केक काटकर माला पहनाकर, बुके व अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए लम्बी उम्र का शुभाशीष प्रदान किया। संस्थाध्यक्ष ने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे समाजसेवा की मुहिम को आगे बढ़ाने में पत्रकारों का विशेष रूप से योगदान रहा है। इसी क्रम में संस्थान के प्रमुख सहयोगी रामजी मिश्रा व गणेश प्रताप सिंह और उनके समस्त मित्रों द्वारा केक काटकर जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। निर्मल पांडे ने कहा कि मैं आप सभी मित्रों एवं पत्रकारों का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। निर्मल पाण्डेय द्वारा विशेष रूप से विश्वविजेता टाइम्स के विजेंद्र सिंह बबलू ब्यूरो चीफ,विजय पाठक ब्यूरो चीफ,आज का खुलासा, रामबरन, बबलू राय, आज का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज आप लोगों ने मेरे इस जन्मदिन को विशेष रुप से यादगार बना दिया है। आप लोगों का स्नेह ऐसे ही हमारे प्रति यथावत बना रहे। आज के कार्यक्रम के दौरान बबलू सिंह, विजय पाठक,बबलू राय, रामबरन, गणेश प्रताप सिंह, कुंदन सिंह, रामजी मिश्रा, राहुल शुक्ला, अंकुर पांडेय, अरविंद शुक्ला, अनिल कुमार प्रजापति, विकास पांडेय, शुभम तिवारी, आशीष तिवारी, भाजपा नेता गिरधारी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads