प्रयागराज टेंट हाउस गोदाम में अराजकतत्वों ने लगाई आग, लाखों का समान जलकर राख

टेंट हाउस गोदाम में अराजकतत्वों ने लगाई आग, लाखों का समान जलकर राख

उतरांव (प्रयागराज) उतरांव थाना क्षेत्र के समोधीपुर गांव में बीती रात टेंट हाउस के गोदाम में सन्दिग्ध परिस्थितियों में आग लग जाने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया।टेंट हाउस सञ्चालक ने अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ उतरांव थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। समोधीपुर गांव निवासी सरोज कुमार पटेल पुत्र स्व0 जगदेव पटेल जो समोधीपुर नहर के पास टेंट हाउस की दुकान खोलकर परिवार का जीवन यापन करता है। बीते शुक्रवार की रात सरोज कुमार गोदाम बन्द कर घर चला गया। शनिवार सुबह जब ग्राहक को सामना देने के लिए सरोज दुकान के पास पहुचा तो देखा अंदर से तेजी से धुंआ निकल रहा था। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठे होकर किसी तरह दुकान का सटर खोला तो देखा कि दुकान के अंदर रखे समान कुर्सी,गद्दा,चारपाई,गोली मेज, वीआईपी कुर्सी, झालर, मिक्स मशीन, कैटरिंग के समान सहित कुल लगभग 10 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दुकान के पीछे लगे जंगले के पास जाकर देखा तो अज्ञात अराजकतत्वों द्वारा माचिस की तीली जली हुई मिली व पैर के निशान भी मिले जिसके आधार पर टेंट हाउस के सञ्चालक सरोज कुमार ने उतरांव थाने में अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads