संयुक्त अधिवक्ता संघ लालगंज के तहसील अध्यक्ष द्वारा अधिवक्ताओं के हित मे जारी है सेवा
कोरोना संक्रमण काल मे भी आर्थिक मन्दी से जूझ रहे अधिकांश अधिवक्ताओं के बने मददगार
अधिवक्ता साथियों को आर्थिक सहायता के अलांवा मास्क, सेनेटाइजर आदि किया था वितरित
प्रतापगढ़,संयुक्त अधिवक्ता संघ लालगंज के तहसील अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ( महेश ) ने अपने कार्यकाल के दौरान अनेकों सराहनीय कार्य किए हैं जिसको लेकर क्षेत्रीय लोग उनकी अक्सर सराहना करते रहते हैं ।कोरोना संक्रमण काल मे तहसील के तकरीबन चार सौ अधिवक्ताओं को उनके घर जाकर उन्हे मास्क, सेनेटाइजर सहित आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके साथ हर परिस्थिति मे सदैव खड़े रहने का वायदा किया था । इसके अलावा कैंसर से पीड़ित मनीपुर के सूर्यभान सिंह एंव रामपुर निवासी घनश्याम मिश्र के इलाज के लिए आर्थिक सहायता करना एंव सड़क हादसे मे घायल अधिवक्ता प्रदीप सिंह के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की व्यवस्था करना तथा परसपुर निवासी अधिवक्ता राजेश यादव, कटरा बूबूपुर सांगीपुर निवासी अधिवक्ता धर्मेन्द्र सिंह, मुरैनी गांव निवासी अधिवक्ता अमित तिवारी एंव अधिवक्ता संदीप पाण्डेय को न्याय दिलाने मे सहयोग करने के साथ ही साथ वर्ष मे पड़ने वाले अधिकांश पर्व पर अधिवक्ता साथियों के अलांवा समाज मे बेहतर कार्य करने वाले लोगों को अंगवस्त्रम आदि के द्वारा उनका सारस्वत सम्मान कर उनका हौसलाऔव्जाही आदि करने जैसे विभिन्न कार्य किए गए जिसको लेकर तहसील उपाध्यक्ष विनय शुक्ल, महामन्त्री रामकुमार पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष शशिकान्त शुक्ल, रमेश कोरी, राजेश द्विवेदी, रामकिंकर शुक्ल, शशिकला शुक्ल, शिवाकान्त, राजेन्द्र तिवारी, रवीन्द्रनाथ, राजेश तिवारी, अरविन्द तिवारी समेत तहसील के अधिकांश अधिवक्ता उनके कार्य की सराहना करते रहते हैं।