खेल एंव शिक्षा परिषद‌ प्रतापगढ़‌ का मीडिया प्रभारी बनाए गए अरविन्द

खेल एंव शिक्षा परिषद‌ प्रतापगढ़‌ का मीडिया प्रभारी बनाए गए अरविन्द

संस्थान का मीडिया प्रभारी बनाए जाने के बाद लोगों ने किया जोरदार स्वागत

प्रतापगढ़, पत्रकार अरविन्द दुबे को उ.प्र.खेल एंव शिक्षा परिषद संस्थान का प्रतापगढ़ जनपद से खेल एंव शिक्षा परिषद का जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया । क्षेत्र के शमशेरगंज मे आचार्य संतोष मिश्र के नेतृत्व मे अरविन्द दुबे का सारस्वत सम्मान कर तथा मिठाई खिलाकर लोगों ने खुशी का किया इजहार । इस दौरान आचार्य संतोष मिश्र ने कहा कि जिस निष्ठा एंव लगन तथा सामाजिकता को ध्यान मे रखते हुए पत्रकार अरविन्द दुबे सदैव जनहित से जुड़े मामलों को उठाते रहते हैं एंव जनहित से जुड़े अधिकांश समस्याओं के निराकरण कराने के लिए भी जद्दोजहद करते रहते हैं वह काबिले तारीफ है । उ.प्र.खेल एंव शिक्षा परिषद संस्थान मे प्रतापगढ़ से जिला मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर इनका सम्मान कर हम सभी को खुशी है । इस दौरान शिक्षक एंव समाजसेवी अरुण कुमार रत्नाकर, भारतलाल कनौजिया, समाजसेवी विकास पाण्डेय, रंजन डा.सच्चिदानंद, मिठाईलाल आदि मौजूद रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads