महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के दुबौलिया में 40 वर्षीय महिला की मिली लाश।
महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के दुबौलिया में लगभग 40 वर्षीय महिला के शव मिलने से हड़कंप मच गया।महिला दुबौलिया गांव की रहने वाली बताई जा रही है, इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है,ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जाँच पड़ताल में जुटी है।सुबह शौच करने गये लोगों ने खेत में लगभग 40 वर्षीय सिरकटी लाश देखते ही इसकी सूचना बृजमनगंज पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही बृजमनगंज थानाध्यक्ष के साथ ही पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता भी घटना स्थल पर पहुंच गए।फ़िलहाल पुलिस लाश को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल में जुटी है।
घटना की जाँच कर रहे पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि बहुत ही जघन्य अपराध हुआ है,पुलिस मामले की गम्भीरता से जाँच कर रही है और शीघ्र ही इसका खुलासा किया जाएगा।