जमीन को फर्जी दस्तावेज के आधार पर हड़पने का आरोप मुकदमा दर्ज।
3मऊ आइमा,प्रयागराज। मऊ आइमा कस्बा नगर पंचायत में स्थित गाटा संख्या 4224 जिसका रकबा 16 बिस्वा है। आरोप है कि इस जमीन को जाल साजी करके नौ दिसंबर 2020को उबैद अहमद ओर कासिम पुत्रगण वकार अहमद निवासी रूम नंबर 6 झोपड़पट्टी ईदगाह रोड भिवंडी ठाणे महाराष्ट्र ने अहमद फैजी पुत्र मोहिउद्दीन निवासी मानी उमरपुर थाना मऊ आइमा प्रयागराज को और निहाल पुत्र नियाज निवासी रूदा पुर गद्दोपुर थाना सोरांव प्रयागराज के नाम रजिस्टार को गुमराह करके बेच दिया l जबकि मो. स्वालेहीन पुत्र पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी मोहल्ला कोट महतवाना कस्बा मऊआइमा प्रयागराज ने आरोप लगाया है कि मेरे पूर्वज स्व.फकीर मोहम्मद इस जमीन के मूल काश्तकार वकार अहमद व गुलाम रब्बानी और खलील अहमद पुत्रगण अब्दुल अब्बास से खरीदा था l उपरोक्त आरोपियों ने बिना किसी दस्तावेज के मेरी जमीन को फर्जी तरीके से बैनामा करा कर भू माफियाओं को भेज दिया इस बाबत शुक्रवार को मऊ आइमा थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी l