मऊआइमा राजनीतिक षड्यंत्र के तहत सपा नेताओं को फंसाया जा रहा है पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना
प्रयागराज मऊआइमा सोरांव तहसील कांड रिटायर्ड लेखपाल की गिरफ्तारी के बाद से ही चर्चा का विषय बना हुआ है!

समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने आईजी रेंज से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा! और सोरांव तहसील कांड में सोरांव पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पर निष्पक्ष जांच की मांग की है!
विधान परिषद सदस्य वासुदेव यादव महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तिखार हुसैन नगर महासचिव रवींद्र यादव पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना प्रदेश प्रवक्ता निधि यादव ने अपर पुलिस महानिदेशक इलाहाबाद परिक्षेत्र को ज्ञापन सौंपा! फर्जी f.i.r. को रद्द करने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच आर्थिक अपराध शाखा अथवा अन्य एजेंसी से निष्पक्ष जांच करवाने निर्दोष के विरुद्ध शंका के आधार पर उत्पीड़न अथवा दबिश की कार्रवाई न करने पुलिसिया हरकत पर अंकुश लगाने हेतु मांग पत्र सौंपा
वही आपको बता दें रिटायर्ड लेखपाल विनोद कुमार श्रीवास्तव के घर से सोरांव तहसील से गायब हुए दस्तावेज बरामद हुए थे पुलिस जांच में मऊआइमा के कई सफेदपोश लोगों के नाम सामने आए थे! सोरांव पुलिस ने पूर्व चेयरमैन पूर्व लेखपाल समेत 7 लोगों को आरोपी बनाते हुवे गंभीर धाराओ में मुकदमा लिख कर करवाई थी!
जिस पर आज समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने आईजी रेंज प्रयागराज से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है!

वही सोरांव विधानसभा से समाजवादी पार्टी से पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना ने UP9 NEWS से बात करते हुए कहां है राजनीतिक षड्यंत्र के तहत सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को फसाया जा रहा है! पूर्व चेयरमैन शोएब अंसारी दो बार मऊआइमा नगर पंचायत से चेयरमैन रह चुके हैं और जनता की सेवा करते रहते हैं! इस बार उनकी पत्नी मऊआइमा से चेयरमैन है! शोएब अंसारी जनता के दिलों पर राज करते हैं! इसीलिए मऊआइमा की आवाम उन्हें बार-बार नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर चुनती है! यही बात विरोधियों को खटकती है! इसीलिए सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है! तहसील से गायब दस्तावेजों की जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होती है निष्पक्ष जांच कराई जाए सच सामने निकल कर आ ही जाएगा!
वही सत्यवीर मुन्ना ने सपा नेताओं कार्यकर्ताओं का बचाव करते हुए आला अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है