डीपीआरओ ने किया कोटवाशुकुलपुर ग्राम पंचायत का औचक निरीक्षण
शामुदायिक शौचालय को अन्य ग्राम पंचायतों के लिए बताया उदाहरण
विकास कार्यो के लिए की प्रशंसा
प्रतापगढ़,।ग्राम पंचायत कोटवा शुकुलपुर मेंगुरुवार को जिलापंचायत राज अधिकारी रवि शंकर द्विवेदी नेऔचक निरीक्षण कर विकास कार्यों की हकीकत खंगाली।जिला पंचायत राज अधिकारी एडीओ पंचायत लालगंज राजेश तिवारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत नीलोत्पल सिंह की टीम ने प्रशासक अधिकारीने निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ ने सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, कायाकल्प योजना के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय, व्यक्तिगत शौचालय प्राथमिक विद्यालय में कराए गए टाइल्स निर्माण कार्य, इंटरलॉकिंग, वाटर रनिंग, समरसेबल व प्राथमिक विद्यालय के शौचालय का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान ग्राम सभा में बने सामुदायिक शौचालय की डी पीआरओ ने प्रशंसा कीऔर कहा कि अन्य ग्राम पंचायतो को इस गांव से और भी प्रधानों को सीख लेनी चाहिए।डीपीआरओ ने कहा कि यहां व्यक्ति गत शौचालयो का भी निर्माण मानक के अनूरूप हुआ है।प्राथमिक विधालय का कायाकल्प भी बेहतर ढंग से किया गया है।निरीक्षण के दौरान प्रधान संघ के पूर्व महामंत्री आदर्श मिश्र ने जानकारी उपलब्ध कराई।