चोरों के आतंक से किसान परेशान, महीने भर मे दोबारा चोरी हुआ किसान का सिचाई के लिए लगा उपकरण
चोरी की घटनाओं से किसान परेशान, पुलिस खुलासा करने मे नाकाम
लीलापुर, प्रतापगढ़ । लालगंज कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न गावों मे विगत कई महीने से सक्रिय हैं चोर ।बता दें कि बीते वर्ष मे कोतवाली क्षेत्र के मनीपुर के करणाशंकर मिश्र, जगन्नाथ गुप्ता, बिन्देश्वरी दुबे व भदारी कला गांव निवासी पंकज मिश्र गाना के खेत मे सिचाई के लिए लगे सिचाई के लिए उपकरण व स्टेप्लाइजर को खोल ले गए थे चोर जिसका पुलिस अभी तक खुलासा नही कर पायी थी कि चोरों ने नए वर्ष पर एक जनवरी की रात मनीपुर गांव के अधिवक्ता राजेश चन्द्र तिवारी के खेत मे सिंचाई के लिए लगे समरसेबल से स्टेप्लाइजर चोरी कर लिया । वहीं पर कोतवाली क्षेत्र के बलीपुर कटरा मे भी चोरों ने सिंचाई के लिए लगे उपकरण को निशाना बनाया है । मामले मे पीड़ित रामललन वर्मा ने पुलिस को दिए गए तहरीर मे बताया है कि गांव के कुछ लोगों द्वारा पौधशाला के सिंचाई के लिए लगाए गए पानी के मोटर ( टुल्लू ) को चुरा लिया गया । पीड़ित ने बताया कि यह दूसरी बार है जब सिंचाई के लिए लगे उपकरण को चोरों ने निशाना बनाया है और चोरी की घटना को अंजाम दिया, हलांकि घटना बीते वर्ष नवम्बर माह का है जिसका पुलिस खुलासा नही कर पायी है ।इतना ही नही चोरों ने कोतवाली क्षेत्र के देवली ग्रामसभा के गोपाल दुबे के पुरवा मे खेत मे सिंचाई के लिए लगे समरसेबल से स्टेप्लाइजर को चोरी कर लिया जिसमें पीड़ित कमलेश कुमार दुबे ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र मे गांव के कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुए बताया कि तकरीबन एक माह पूर्व भी चोरों द्वारा उनके स्टेप्लाइजर को चोरी कर लिया गया था जिसमें उन्होने रिपोर्ट भी दर्ज कराया था । दोबारा स्टेप्लाइजर चोरी होने से पीड़ित किसान ने पुलिस पर भरोसा जताते हुए लिखित तहरीर दे गांव के कुछ लोगों पर संदेह व्यक्त करते हुए जानकारी दी है और मामले का जल्द ही खुलासा करने की मांग की है ।मामले मे प्रभारी कोतवाल रामअधार यादव से बात करने पर उन्होने बताया कि मामले मे छानबीन जारी है जल्द पकड़े जाएगें चोर ।