गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनाने के लिए लोगों को किया गया जागरूक
प्रतापगढ़, जल शक्ति मंत्रालय के निर्देशन एवं नमामि गंगे के तत्वावधान में गंगा की अविरलता और स्वच्छता के संबंध में जन जागरूकता पखवारा( 4 जनवरी से 18जनवरी 2021 ) के अन्तर्गत राजकीय उ. मा. विद्यालय सराय आनादेव प्रतापगढ़ में पेंटिंग एवं पोस्टर प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता के आयोजक एवं भारत तथा जर्मनी की संयुक्त पहल गंगा बाक्स के मास्टर फेसिलिटेटर अनिल कुमार निलय ने बताया कि गंगा की अविरलता और स्वच्छता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए विद्यालय में पेंटिंग, पोस्टर, स्लोगन, रोल प्ले, नुकड्ड नाटक आदि कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। जन जागरूकता पखवारे के अन्तर्गत भी ये सभी कार्यक्रम आयोजित किये गये। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में गंगा नदी की अविरलता और स्वच्छता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना एवं उसके महत्व से अवगत कराना है।अनिल कुमार द्वारा विद्यालय में एक गंगा कार्नर की स्थापना भी की गई।पेंटिंग एवं पोस्टर के माध्यम से विद्यार्थियों ने गंगा नदी की स्वच्छता के प्रति जागरूकता के न केवल संदेश चित्रित किये बल्कि उपायों की तरफ भी ध्यान आकृष्ट किया।प्रतियोगिता की उत्कृष्ट प्रविष्टियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।जन जागरूकता पखवारे के अंतिम दिन संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने एक स्वर में संकल्प लिया – गोमुख से बंगाल की खाड़ी, बनायेंगे गंगा पुरानी वाली।