Lucknow-MLC चुनाव के लिए नामांकन के बाद Surendra Chaudhari ने UP9 NEWS से की खास बातचीत

Lucknow-MLC चुनाव के लिए नामांकन के बाद Surendra Chaudhari ने UP9 NEWS से की खास बातचीत

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी से 10 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया! बीजेपी से प्रयागराज के युवा चेहरा सुरेंद्र चौधरी ने भी नामांकन दाखिल करने के बाद UP9 NEWS से खास बातचीत की है!

सुरेंद्र चौधरी ने सीधे तौर पर पार्टी के बड़े नेताओं और केंद्रीय नेतृत्व या फिर प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है! सुरेंद्र चौधरी ने कहा बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी है जहां कोई बड़ा छोटा नहीं होता पार्टी हर किसी को मौका देती है! चाहे फिर वह किसी भी वर्ग या फिर समाज से हो जिस तरह से पार्टी ने मुझे एमएलसी चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है इसके लिए मैं पार्टी के शीर्ष केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूं सुरेंद्र चौधरी ने खासतौर पर बीजेपी के बड़े नेताओं का नाम लेते हुए जैसे गृह मंत्री अमित शाह यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रदेश अध्यक्ष का नाम लेते हुए आभार जताया है

2017 यूपी विधानसभा चुनाव में सोरांव विधानसभा से बीजेपी से नामांकन करने के बाद भी सुरेंद्र चौधरी चुनाव ना लड़कर गठबंधन के उम्मीदवार का समर्थन किया था! इतना बड़ा त्याग करना क्या काम आया?

इस पर सुरेंद्र चौधरी का कहना है पार्टी ने ही मुझे सोरांव विधानसभा से उम्मीदवार बनाया था फिर गठबंधन के चलते शीर्ष नेतृत्व के कहने पर मैंने अपना समर्थन गठबंधन पार्टी के उम्मीदवार को दिया था गठबंधन उम्मीदवार की बंपर जीत हुई थी वह जीत सिर्फ गठबंधन उम्मीदवार कि नहीं भारतीय जनता पार्टी के हर एक कार्यकर्ता की हुई थी मैं भी भारतीय जनता पार्टी का एक आम कार्यकर्ता हूं! पार्टी के सिद्धांतों के लिए संघर्ष करता रहूंगा पार्टी जो भी मौका देगी या फिर जो भी मुझे काम देगी मैं उसे पूरा करने का जरूर प्रयास करूंगा

चुनाव जीतने के बाद सुरेंद्र चौधरी सबसे पहले क्या करेंगे

इस पर बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र चौधरी ने बताया मौजूदा समय में जो भी परिस्थिति रहेगी सबसे पहले उसे बेहतर करने के बारे में सोचूंगा भारतीय जनता पार्टी विकास कहने वाली नहीं करने वाली पार्टी है पार्टी के नेतृत्व में जो भी जिम्मेदारी दी जा रही है उसे मैं बखूबी निभाऊंगा

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads