मऊआइमा साइकिल चोरों से परेशान होकर ग्रामीणों ने पुलिस से की शिकायत

शहजाद खान

प्रयागराज मऊआइमा थाना अंतर्गत रामफल इनारी चौकी क्षेत्र के मलखानपुर चौराहे से साइकिल चोरों के आतंक से परेशान हुए ग्रामवासी पुलिस चौकी पर भी लिखित शिकायत

मलखानपुर चौराहे पर से आए दिन हो रही साइकिल चोरी की घटना से ग्रामवासी परेशान है जमाना भले ही रफ्तार का हो मगर उन्हें भाती है केवल साइकिल लोग और जो तेज की चाह में बुलेट ट्रेन के सपने देख रहे हैं लेकिन इन्हें तो मजा साइकिल की सवारी में ही आता है मलखानपुर चौराहे पे इन दिनों साइकिल चोरों के लिए सेफ जान बन गया है पिछले एक सप्ताह से दिन प्रतिदिन साइकिल चोरी हो रही है चोरी होने का वजह तलाशने में जुटे हैं भद्र जन कोई इसे पुलिस की निष्क्रियता कह रहा है तो कोई चोरों का अवैध शराब कारोबार के संबंध बता रहा है चौराहे के लोग कहते हैं कि साइकिल चोर यहीं कहीं आसपास के हैं जिनका निशाना मलखानपुर चौराहे तक है लगातार हो रही साइकिल की चोरी से लोगों में दहशत व्याप्त है

ऐसे साइकिल चोरों से परेशान होकर पीड़ित ने रामफल इनारी चौकी पर लिखित शिकायत दी है

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads