मेरी प्रेरणास्त्रोत मेरी मेंटोर हर्षिता द्विवेदी – विवेक संकल्प
प्रतापगढ़,।बेटियों की हिचकी संस्थापक,उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद् के प्रदेश मीडिया प्रभारी,स्टूडेंट स्टडी आईटी सेंटर आफ इण्डिया के मैनेजर एवं युवा सोशल वर्कर विवेक संकल्प ने पत्रकार महोदय रजनीश सिंह बहादुर के प्रश्नों का उत्तर देते हुए फोन पर कहा कि – मेरी हरेक सफलता के पीछे मेरी प्रेरणास्त्रोत मेरी मेंटोर प्रिय हर्षिता दीदी हैं। जो माता-पिता के पश्चात् उनको ही तवज्जों देते हैं। विवेक संकल्प ने कहा – उनकी दीदी जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय,नई दिल्ली की शोधार्थी है। जो किन्नर समुदाय,थर्ड जेंडर जैसें गम्भीर मुद्दों पर निरन्तर अपनी लेखनी,वाणी एवं अन्य विविध रूप में कार्य कर रही हैं। इस पर आधारित उनकी शोध पुस्तक – ‘ ‘लैंगिक विमर्श और यमदीप नाम से प्रकाशित हुई है। पत्रकार रजनीश सिंह ने पूछा कि संकल्प जी आप अपनी हर्षिता दीदी की एक विशेष बात बतायें। इसके उत्तर में – मेरी हर्षिता दीदी बहुत सारी खास बातें है। हां,उनकी लेखनी के साथ किन्नरों के लिए जो कार्य उनका है वो प्रभावशाली एवं सीखने-समझने योग्य है। इसलिए मैं अपनी प्रेरणास्त्रोत दीदी को सबकुछ समर्पित किया हूं। मेरे मन-मतिष्क में वही हैं जो वंदनीय है।