टेला में विधवा की गृहस्थी जलकर खाक
आग की चपेट में आने से गाय की दर्दनाक मौत
प्रयागराज। हंड़िया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा टेला लाला पूरा गांव में देर रात एक विधवा के मड़ई में आग लग गई , आग इतनी भयानक थी कि लोग कुछ समझ पाते तब तक उसकी गृहस्ती जलकर खाक हो चुकी थी । यही नहीं अपितु आग की चपेट में आने से दुधारू गाय की भी दर्दनाक मौत हो गई । घटना की सूचना स्थानी पुलिस एवं तहसीलदार हंड़िया को दिया गया।
आपको बता दें कि हंड़िया थाना क्षेत्र के टेला लाला पुरा निवासी बौरहिया बेवा राजमणि बिंद के मड़ई में देर रात अचानक आग लग गई , जब समूचा परिवार खाकर सो रहा था । उसी में दूसरी तरफ मवेशी भी बने थे , आग की लपटें विकराल रूप धारण किया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक विधवा की समुचित गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी । दूसरी तरफ मड़ई में बंधी दुधारू गाय भी जलकर मर चुकी थी । कृपा भगवान की रही की उसी मर्डर के नीचे सो रहे परिवार वाले बाल-बाल बच गए। यही नहीं अपितु एक 5 साल का बोध बालक भी बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना हंड़िया पुलिस को देते हुए ग्रामीणों ने तहसीलदार हंड़िया को भी अवगत कराया । मामले की जानकारी होते हुए तहसील हंड़िया ने हल्का लेखपाल को मौके पर भेज कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। स्थानी लेखपाल अरविंद सिंह मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना कर घटना की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दिया है । तहसीलदार ने बताया है कि पीड़ित परिवार को यथासंभव सहायता राशि प्रदान की जाएगी।