प्रतापगढ़ संदिग्ध परिस्थितियों में हुई 22 कबूतरों की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई 22 कबूतरों की मौत

विहार, प्रतापगढ़‌। बाघराय इलाके छतार ग्राम सभा में 22 कबूतरों के मरने से मचा हड़कंप। लोगों को आशंका है कि बर्ड फ्लू से हुई कबूतरों कि मौत जबकि कबूतरो के पालनकर्ता अर्जुन सरोज ने अपने पड़ोसी हरकेश के परिवार पर जहर देकर मारने का लगाया बड़ा आरोप और बाघराय थाने में दिया नामजद तहरीर। पीड़ित अर्जुन सरोज ने पुलिस‌को दिए गए तहरीर मे आरोप लगाते हुए बताया है कि हरिकेश सरोज से बीते तीन महीने से जमीनी विवाद चल रहा था उसी विवाद के चलते बीती शाम कबूतर उड़कर हरिकेश सरोज के छत पर चले गये थे उन कबूतरो को दाने में दिया गया जहर ।कबूतरों को जहर देकर मारा गया मामले को लेकर डिप्टी रेंजर कुन्डा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कबूतरों की मौत की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और कबूतरों के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाघराय के पशु चिकित्साधिकारी सोनकर के पास भेजा गया है ।मामले को लेकर पशु चिकित्साधिकारी डा. सोनकर से पोस्टमार्टम बाबत पूछने पर पता चला कि अभी रिपोर्ट नहीं आई है रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads