राष्ट्रीय आदर्श युवा सम्मान - 2021 से ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी हुए सम्मानित

राष्ट्रीय आदर्श युवा सम्मान – 2021 से ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी हुए सम्मानित

लखनऊ, प्रतापगढ़- लखनऊ में राष्ट्रीय युवा शक्ति संगठन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा सप्ताह 12-19 जनवरी 2021 के समापन अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण परिषद के सदस्य एवं पर्यावरण सेना प्रमुख पर्यावरणविद् ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी को उनके द्वारा राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण संरक्षण सहित अन्य मानव सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट एवं उललेखनीय कार्यों के लिए कांफ्रेंस हॉल में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सम्मान-पत्र एवं ट्राफी देकर राष्ट्रीय आदर्श युवा सम्मान-2021 से सम्मानित किया ।पर्यावरण सेना प्रमुख के इस सम्मान से पर्यावरण सैनिकों में उत्साह है।इस सफलता के लिए समाज सेवियों, युवा मित्रों और शुभ चिंतकों ने फोन कर अजय क्रांतिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं। मौके पर उपस्थित पूर्व मंत्री मनोज पाण्डेय ने भी पर्यावरण सेना के प्रयास की प्रशंसा करते हुए उत्साह वर्धन किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads