बेब सीरीज तांडव के विरोध में फूंका पुतला
अरविंद दुबे
पट्टी, प्रतापगढ़ ।दिलीपपुर बाज़ार में अंशुमान सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान का पुतला फूंक कर विरोध जताते हुये कहा कि बेब सीरीज तांडव में निर्माता अली अब्बास जफर और अभिनेता सैफ अली खान ने जानबूझकर ऐसी सीन को फिल्माया जिससे हिन्दू धर्म के लोगो की धार्मिक भावना आहत हुई, युवाओं ने इस सीरीज पर बैन लगाने की मांग की। इस दौरान कुलदीप सिंह,चंदन सिंह,गुड्डू उमर वैश्य,अमित गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे ।