मऊआइमा पुलिस ने 1 किलो 220 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
कार्यालय संवाददाता
प्रयागराज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के दिशा निर्देश में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जहां आज मऊआइमा पुलिस ने जोगापुर मंडी के पास से एक व्यक्ति को 1 किलो 220 ग्राम नाजायत गांजा के साथ गिरफ्तार किया है
व्यक्ति का नाम सीताराम यादव है जो मऊआइमा थाना क्षेत्र का ही निवासी है जिसके पास से 1 किलो 220 ग्राम नाजायज गांजा मौके से बरामद किया गया
मऊआइमा कस्बा चौकी प्रभारी अजीत कुमार सिंह हेड कांस्टेबल अबरार खान कॉन्स्टेबल जितेंद्र कुमार ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार किया और आरोपी के खिलाफ नियम अनुसार उचित कार्रवाई की जा रही है
Tags
क्राइम