उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ यूपी की योगी सरकार के मिशन शक्ति अभियान का असर जनपद में हुआ बेअसर आए दिन स्कूल कॉलेज कोचिंग आते जाते समय छात्राओं के साथ छेड़खानी के मामले सामने आते रहते हैं ताजा मामला कंधई थाना क्षेत्र का है जहां कक्षा नौ की छात्रा के साथ स्कूल आते जाते समय दबंग करते हैं छेड़खानी शिकायत करने पर मिलती है धमकी
प्रतापगढ़ में दबंग शोहदों का आतंक, कक्षा नौ की दलित छात्रा से छेड़खानी का आरोप। कोचिंग और स्कूल आते जाते क्षेड़खानी का आरोप। मामला कधई थाने के फेनहा का मामला।
मुख्यमंत्री के पढ़े बेटियां बढ़े बेटियां पर शोहदों का ग्रहण। मामला है कंधई कोतवाली इलाके के फेनहा का जहा इलाके के रसूखदार दबंगो ने कक्षा नौ की दलित छात्रा के साथ कोचिंग जा रही छात्रा को जबरन गाड़ी में भी बैठाने का भी प्रयास किया गया, किसी तरह से दबंगो के चंगुल से छुटी छात्रा ने घर पहुच कर पिता से आपबीती बताई। दबंगो के पास शिकायत लेकर पहुँचे पिता को हत्या की धमकी दी गयी, थाने जा कर शिकायत दर्ज करने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी गयी। दबंगो की दबंगई से सहमा परिवार छात्रा के साथ पुलिस अधीक्षक की चौखट पर न्याय की फरियाद लेकर पहुचा तो एसपी ने मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया।
इस बाबत सीओ पट्टी का दावा है कि मामला संज्ञान में आया है। जांचकर सख्त कार्यवाई की जाएगी और गैंगेस्टर की भी कार्यवाई की जाएगी। फिलहाल देखना होगा कि कब और किस तरह का न्याय मिलता है पीड़ित परिवार को या फिर रसूखदार दबंगो के आगे बेबस हो जाएगा कानून।